LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत! पति बोला- साड़ी का फंदा खुला और वो गिर गई, भाई का आरोप- चैट पकड़े जाने पर कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फंदा टूटने की कहानी या बेरहमी से कत्ल? सब्जी मंडी कारोबारी पति के दावों पर उठे गंभीर सवाल

बिलासपुर, 25 जून 2026. बिलासपुर के दयालबंद (मधुबन रोड) इलाके में एक 28 वर्षीय विवाहिता अदिति मौर्य की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक तरफ जहां सब्जी मंडी कारोबारी पति इसे ‘सुसाइड’ का रूप देने में लगा है, वहीं उत्तर प्रदेश से भागे-भागे आए मायके वालों ने सीधे तौर पर ‘मर्डर’ का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है!

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मधुपुर निवासी अदिति मौर्य की शादी 10 फरवरी 2019 को बिलासपुर के दयालबंद निवासी रविकांत मौर्य से हुई थी। दंपति की 13 माह की एक बेटी भी है। रविकांत तिफरा सब्जी मंडी में कारोबार करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति का दावा- फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस को दिए बयान में रविकांत ने बताया कि घटना के समय वह अपनी बेटी के साथ घर के ऊपरी कमरे में सो रहा था, जबकि अदिति नीचे थी। जब वह नीचे पहुंचा तो पत्नी बेहोश हालत में बिस्तर पर पड़ी मिली। उसका कहना है कि अदिति ने सिल्क की साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन फंदा खुल जाने के कारण वह नीचे गिर गई।

मायके पक्ष ने जताया हत्या का संदेह

मृतका के परिजनों ने पति के दावे पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। अदिति के भाई अखिलेश वर्मा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बहन को पति और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अदिति अक्सर फोन पर मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी देती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-खराब समोसे पर बवाल! BJP के पूर्व पार्षद के बेटे पर युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
CG-खराब समोसे पर बवाल! BJP के पूर्व पार्षद के बेटे पर युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
August 26, 2026
बिलासपुर, 25 अगस्त 2026। तखतपुर थाना क्षेत्र में एक होटल में समोसे की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अदिति से उनका सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा था और हर बार पति रविकांत किसी न किसी बहाने से बात टाल देता था।

दूसरी महिला से संबंध को लेकर विवाद

मृतका के भाई अभिषेक वर्मा ने रविकांत पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले अदिति ने पति के मोबाइल में कथित चैट का वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी बड़ी बहन को भेजा था। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer Breaking; छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का बड़ा ट्रांसफर, इन जिलों के शिक्षक शामिल, जारी हुआ आदेश
Transfer Breaking; छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का बड़ा ट्रांसफर, इन जिलों के शिक्षक शामिल, जारी हुआ आदेश
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के अनुसार, 23 जून को भी अदिति के साथ मारपीट की गई थी। जब परिवार ने रविकांत की मां से फोन पर संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि पति-पत्नी के बीच कमरे में विवाद हो रहा है। कुछ समय बाद परिवार को अदिति की मौत की सूचना मिली।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्यों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अदिति की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *