LIVE UPDATE

Nepal Flood: नेपाल की तबाही में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग, सरकार ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में कल यानी 26 अगस्‍त को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है. इस तबाही में सैकड़ो मकान, वाहन, पुल और सड़कें पूरी तरह से बह गए. बाढ़ इतनी भीषण थी की लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

इस हादसे में हजारों लोग मर गए तो कई लोग लापता हो गए. इस भीषण भूस्‍खलन के कारण वहां फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले CM साय, स्वास्थ्य की ली जानकारी; जल्द स्वस्थ होने की कामना
जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले CM साय, स्वास्थ्य की ली जानकारी; जल्द स्वस्थ होने की कामना
August 21, 2026
रायपुर, 20 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

छत्तीसगढ़ के लोग और उनके परिजन की सहायता और आवश्‍यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्‍पलाइन नंबर 1070 या दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं. इस भीषण हादसे पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने सभी नागरिकों के साथ खड़ी है. वहीं नेपाल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित वापसी और आवश्‍यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है.

भारतीय दूतावास ने भी जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने भी नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ आपदा में भारतीय नागरिकों की मदद और उनकी जानकारी के लिए इंमरजेंसी नंबर जारी किया है. लोग मदद के लिए दूतावास के हेल्‍पलाइन नंबर +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
चमोली सुरंग हादसा: कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों को ₹5-5 लाख सहायता के दिए निर्देश
चमोली सुरंग हादसा: कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने परिजनों को ₹5-5 लाख सहायता के दिए निर्देश
August 21, 2026
रायपुर, 20 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दर्दनाक घटना में कोंडागांव जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, नेपाल में इस तबाही भरी बाढ़ में 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टी हुई है और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं 59 कैलास मानसरोवर यात्रियों समेत 133 भारतीय भी लापता बताए जा रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद नया खतरा: चीन ने बैरियर झील को लेकर चेताया, अगले 3 दिन में 30 लाख घन मीटर पानी बढ़ेगा
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद नया खतरा: चीन ने बैरियर झील को लेकर चेताया, अगले 3 दिन में 30 लाख घन मीटर पानी बढ़ेगा
August 27, 2026
नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026. नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद हालात अभी सामान्य नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *