LIVE UPDATE

‘आशिकमिजाजी’ करने वाले शिक्षक और शिक्षिका सस्पेंड; कलेक्टर के निर्देश पर DEO की बड़ी कार्रवाई, वीडियो हुआ था वायरल

जांजगीर-चांपा, 3 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़सरा स्थित एक शासकीय स्कूल में मर्यादाओं को ताक पर रखकर ‘इश्क फरमाना’ शिक्षक और शिक्षिका को भारी पड़ गया। स्कूल परिसर के भीतर दोनों का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कड़ा एक्शन लेते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से घूम रहा था, जिसमें स्कूल के अंदर ही शिक्षक और शिक्षिका का आचरण बेहद आपत्तिजनक था। वीडियो के सामने आते ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत विभागीय जांच के आदेश जारी किए।

ये खबर भी पढ़ें…
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
July 27, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभागीय जांच के दौरान जांच टीम ने विद्यालय के अन्य स्टाफ, कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। बयानों और वीडियो के मिलान में संबंधित शिक्षक और शिक्षिका की पहचान स्पष्ट रूप से स्थापित हो गई। जांच रिपोर्ट में दोनों के खिलाफ लगे आरोप प्रथम दृष्टया (Prima Facie) सही पाए गए।

“विद्यालय जैसे पवित्र परिसर में यह बर्दाश्त नहीं” — शिक्षा विभाग

कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में साफ कहा है कि: “शासकीय शिक्षकों से समाज में उच्च नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आदर्श आचरण की उम्मीद की जाती है। स्कूल जैसे पवित्र मंदिर में इस तरह की हरकतें न केवल शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को धूमिल करती हैं, बल्कि मासूम छात्र-छात्राओं और समाज के बीच भी बेहद गलत संदेश देती हैं।”

ये खबर भी पढ़ें…
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
July 27, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने दो टूक चेतावनी दी है कि भविष्य में भी शिक्षकों के आचरण और अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

निलंबन काल में मिलेगा सिर्फ जीवन-निर्वाह भत्ता

आदेश के मुताबिक, निलंबन की अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार केवल जीवन-निर्वाह भत्ता पात्रता होगी। इस दौरान शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय नवागढ़ और शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय अकलतरा निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
July 27, 2026
CG High Court: सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *