LIVE UPDATE

T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट! नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज

डेस्क टीम। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), चयन समिति और टीम मैनेजमेंट ने मिलकर T 20 टीम के लिए नए कप्तान की नियुक्ति करने का फैसला लिया है। यदि यह फैसला आधिकारिक रूप से लागू होता है तो सूर्यकुमार यादव का T 20 कप्तानी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला टीम के भविष्य और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बताया जा रहा है कि टीम प्रबंधन अब आगामी सत्र में एक नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहता है। भारत को जल्द ही आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T 20 सीरीज खेलनी है, ऐसे में नए कप्तान के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगा भारत, आज ब्रिस्टल में इंग्लैंड से होगा चौथा टी20 मुकाबला
सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगा भारत, आज ब्रिस्टल में इंग्लैंड से होगा चौथा टी20 मुकाबला
July 9, 2026
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के रूप में टीम इंडिया को T 20 विश्व कप का खिताब दिलाया था, लेकिन हाल के समय में उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय बनी रही। विश्व कप के दौरान भी बड़ी टीमों के खिलाफ उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सका।

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव ने 13 पारियों में 270 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 20.76 रहा और वह केवल दो अर्धशतक ही लगा सके। लगातार खराब फॉर्म को उनकी कप्तानी पर उठ रहे सवालों की बड़ी वजह माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता: चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग
18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता: चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग
July 13, 2026
दिल्ली, 13 जुलाई 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की सबसे सफल और लंबी साझेदारियों में से एक का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 2024 T 20 विश्व कप जीतने के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की T 20 कप्तानी सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में भारत ने सफलता भी हासिल की, लेकिन अब टीम प्रबंधन भविष्य की योजनाओं को लेकर नया फैसला लेने की तैयारी में दिखाई दे रहा है।

हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बोर्ड के अगले फैसले पर टिकी हुई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सूर्यकुमार यादव कप्तानी छोड़ते हैं, तो भारतीय टी20 टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन बना विश्व चैंपियन, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता 16 साल बाद दूसरा खिताब
FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन बना विश्व चैंपियन, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता 16 साल बाद दूसरा खिताब
July 20, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क | 20 जुलाई 2026 फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब स्पेन ने अपने नाम कर लिया है। रोमांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *