LIVE UPDATE
Trending

9 जून को मंत्रिपरिषद की बैठक: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी संभव, कैशलेस उपचार योजना पर लग सकती है मुहर

रायपुर, 08 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 9 जून को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य के 5 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए लंबे समय से लंबित कैशलेस चिकित्सा योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस योजना के लागू होने से कर्मचारियों को उपचार के लिए नगद भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा, प्रदेश में बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर नीति पर भी मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। नई स्थानांतरण नीति को लेकर कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *