LIVE UPDATE

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद आज से बदलेगा मौसम, धूप निकलते ही बढ़ेगी उमस; मौसम विभाग की चेतावनी

रायपुर, 8 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी झमाझम बारिश के दौर पर अब ब्रेक लगने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान बढ़ने से लोगों को एक बार फिर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की संभावना अभी भी बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड; छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी दोगुनी, ₹3,935 करोड़ पहुंचा कारोबार; राज्य को ₹130 करोड़ की बचत
छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड; छत्तीसगढ़ की सरकारी खरीदी दोगुनी, ₹3,935 करोड़ पहुंचा कारोबार; राज्य को ₹130 करोड़ की बचत
August 11, 2026
रायपुर। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के जरिए सरकारी खरीदी में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रायपुर में खिली धूप, दुर्ग रहा सबसे गर्म

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और बादलों की लुकाछिपी के बाद बुधवार सुबह राजधानी रायपुर में तेज धूप निकली, जिससे मौसम में बदलाव साफ नजर आया। बीते 24 घंटों में मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.4°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22°C राजनांदगांव और पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण
August 11, 2026
रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों बदल रहा है मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां (Weather Systems) सक्रिय हैं, जिसके कारण वर्षा की तीव्रता में कमी आ रही है, पूर्वी मध्यप्रदेश और उसके आसपास बना लो-प्रेशर एरिया अब पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके साथ जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन 9.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है।  दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए एक मौसमी द्रोणिका गुजर रही है। दूसरी द्रोणिका का असर: इसके अलावा उत्तर-पूर्व अरब सागर से बांग्लादेश तक एक अन्य द्रोणिका भी उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर से 0.9 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इन सिस्टम्स के प्रभाव से कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी, लेकिन बड़े पैमाने पर भारी बारिश की संभावना फिलहाल कम है।

मौसम विभाग ने जारी की वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं और एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम या गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
August 11, 2026
कांकेर। शहरवासियों को आधुनिक खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *