LIVE UPDATE

CG- सब इंस्पेक्टर निलंबित: FIR नहीं लिखने और समझौते का दबाव डालने पर SI सस्पेंड, SSP के निर्देश पर हुई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 30 मार्च 2026। जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। मारपीट की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं करने के आरोप में एक उप निरीक्षक (SI) को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से की गई है।


जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च 2026 की रात ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नैरोसे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने शिकायत मिलने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की। इसके बजाय उन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आपसी समझौता कराने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


शिकायतकर्ता ने इस पर आपत्ति जताते हुए मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित अधिकारी ने पुलिस नियमों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया।


कानून के अनुसार संज्ञेय अपराध में शिकायत मिलने पर FIR दर्ज करना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। साथ ही, दोनों पक्षों पर थाने में समझौते का दबाव बनाने के आरोप को भी गंभीरता से लिया गया।
मामले को अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया और एसएसपी विजय कुमार पांडेय ने उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
August 31, 2026
बिलासपुर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने सिरगिट्टी पुलिस ने रात में अचानक सरप्राइज चेकिंग अभियान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *