LIVE UPDATE
Trending

CG Congress Clash: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान: कांग्रेस कार्यालय बना अखाड़ा, दो नेताओं के बीच जमकर मारपीट, टूटीं कुर्सियां…दफ्तर में तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सामने आई, जहां जिला कार्यालय में दो नेताओं के बीच मारपीट और तोड़फोड़ हुई।

CG Congress Clash: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला महासमुंद जिले से जुड़ा है, जहां पार्टी के दो नेताओं के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

गुरुवार को महासमुंद स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महंगाई के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। लेकिन कार्यक्रम के दौरान अपेक्षा से कम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को लेकर नाराजगी बढ़ गई। इसी बात को लेकर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विजय साव के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे से गरमाई सियासत, कोल ब्लॉक प्रभावितों से करेंगे संवाद; अजय चंद्राकर ने कसा तंज
सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे से गरमाई सियासत, कोल ब्लॉक प्रभावितों से करेंगे संवाद; अजय चंद्राकर ने कसा तंज
November 16, 2026
रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिशों के बीच पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद इतना बढ़ा कि कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। कुर्सियां फेंकी गईं और कांच के सामान को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरे मामले की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
‘फ्यूज बल्ब’ हैं कांग्रेस नेता! चुनावी हार की बौखलाहट में दे रहे बयान, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
‘फ्यूज बल्ब’ हैं कांग्रेस नेता! चुनावी हार की बौखलाहट में दे रहे बयान, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
November 17, 2026
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को 'फ्यूज बल्ब' बताते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस संगठन की अंदरूनी स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां चुनावी हार के बाद गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोदी पर पोस्ट, मूणत की शिकायत और थाने में अमित जोगी…भाजपा विधायक की FIR पर अमित जोगी की थाने में पेशी
मोदी पर पोस्ट, मूणत की शिकायत और थाने में अमित जोगी…भाजपा विधायक की FIR पर अमित जोगी की थाने में पेशी
November 17, 2026
रायपुर, 17 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *