LIVE UPDATE

युकां चुनाव में बड़े दिग्गजों की घेराबंदी: ‘भूपेश बघेल बनाम ऑल’ की जंग; शुरुआती रेफरल में देवेंद्र यादव पैनल आगे, भूपेश खेमे की बढ़ी चुनौती

रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस (Youth Congress) के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर संगठन के भीतर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस चुनाव के बहाने कांग्रेस के बड़े क्षत्रपों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। शुरुआती रेफरल प्रक्रिया के जो आंकड़े छनकर बाहर आ रहे हैं, उसने मुकाबले को बेहद दिलचस्प और गुटीय जंग में तब्दील कर दिया है। संगठन के भीतर ‘भूपेश बघेल खेमे’ और ‘देवेंद्र यादव-महंत-सिंहदेव गठजोड़’ के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है।

शुरुआती आंकड़ों का गणित: बंजारे टॉप पर, बघेल खेमे के विनय शील पीछे

हालांकि संगठन ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जो शुरुआती रेफरल आंकड़े सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे से गरमाई सियासत, कोल ब्लॉक प्रभावितों से करेंगे संवाद; अजय चंद्राकर ने कसा तंज
सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे से गरमाई सियासत, कोल ब्लॉक प्रभावितों से करेंगे संवाद; अजय चंद्राकर ने कसा तंज
November 16, 2026
रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिशों के बीच पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्याशी गॉडफादर / खेमा अनुमानित रेफरल
शैलेन्द्र बंजारे देवेंद्र यादव पैनल (महंत-सिंहदेव समर्थित) 317 (सबसे आगे)
प्रशांत बोकड़े स्वतंत्र / अन्य 224
सोनू शर्मा स्वतंत्र / अन्य 221
विनय शील पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमा 192
लोकेश वशिष्ठ अन्य 183

इसके अलावा निखिलकांत साहू (168), हनी बग्गा (146) और साजल चंद्राकर (106) भी रेस में बने हुए हैं।

बड़े दिग्गजों की घेराबंदी: भूपेश बघेल बनाम ऑल

राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इस युवा कांग्रेस चुनाव में वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।  चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव के समर्थकों का पूरा झुकाव विधायक देवेंद्र यादव के पैनल की ओर है। यही वजह है कि उनके समर्थित प्रत्याशी शैलेन्द्र बंजारे 317 रेफरल के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विनय शील फिलहाल 192 रेफरल के साथ चौथे नंबर पर खिसकते दिख रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यदि महंत और सिंहदेव का खेमा पूरी तरह एकजुट रहा, तो भूपेश खेमे के लिए वापसी करना मुश्किल होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
‘फ्यूज बल्ब’ हैं कांग्रेस नेता! चुनावी हार की बौखलाहट में दे रहे बयान, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
‘फ्यूज बल्ब’ हैं कांग्रेस नेता! चुनावी हार की बौखलाहट में दे रहे बयान, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला
November 17, 2026
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को 'फ्यूज बल्ब' बताते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महंत-सिंहदेव समर्थकों का झुकाव बना चर्चा का विषय

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव के समर्थकों का झुकाव विधायक देवेंद्र यादव के पैनल की ओर है। यदि यह समर्थन अंतिम चरण तक बरकरार रहता है तो शैलेन्द्र बंजारे की स्थिति और मजबूत हो सकती है। हालांकि कांग्रेस संगठन की ओर से अब तक किसी भी उम्मीदवार के रेफरल आंकड़ों या नेताओं के समर्थन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अंतिम तस्वीर रेफरल प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रदेश कांग्रेस की राजनीति पर भी पड़ सकता है असर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा कांग्रेस का यह चुनाव केवल संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रदेश कांग्रेस के भीतर भविष्य के नेतृत्व और शक्ति संतुलन का संकेत भी माना जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए यह मुकाबला अलग महत्व रखता है। ऐसे में विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के समर्थक अपने-अपने प्रभाव का प्रदर्शन करने में जुटे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मोदी पर पोस्ट, मूणत की शिकायत और थाने में अमित जोगी…भाजपा विधायक की FIR पर अमित जोगी की थाने में पेशी
मोदी पर पोस्ट, मूणत की शिकायत और थाने में अमित जोगी…भाजपा विधायक की FIR पर अमित जोगी की थाने में पेशी
November 17, 2026
रायपुर, 17 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *