LIVE UPDATE

बिलासपुर से JCCJ 2.0 की नई शुरुआत: ‘बेटा बचाओ आंदोलन’ को बनाया जनअभियान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार पर जोर

बिलासपुर, 15 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर JCCJ 2.0 अभियान की औपचारिक शुरुआत बिलासपुर प्रेस क्लब से की। पार्टी ने नए विजन, नए संगठनात्मक ढांचे और जनकेंद्रित कार्ययोजना के साथ प्रदेशभर में सक्रिय होने का ऐलान किया। इस अवसर पर पार्टी की सर्वोच्च नेता डॉ. रेणु जोगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जोगी, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

पत्रकारों से चर्चा में अमित जोगी ने कहा कि JCCJ 2.0 को प्रदेशव्यापी ‘बेटा बचाओ आंदोलन’ से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती लत से युवाओं को बचाने और परिवारों को जागरूक करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उनके अनुसार यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि माता-पिता, शिक्षकों, चिकित्सकों और पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी हंगामा: 15 घंटे की बहस के बाद अविश्वास प्रस्ताव गिरा, सीएम बोले- “25 साल तक नहीं आएगी कांग्रेस”
छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी हंगामा: 15 घंटे की बहस के बाद अविश्वास प्रस्ताव गिरा, सीएम बोले- “25 साल तक नहीं आएगी कांग्रेस”
July 18, 2026
रायपुर, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में सत्ता पक्ष और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक सुधार और चुनाव बहिष्कार का प्रस्ताव

अमित जोगी ने कहा कि पार्टी नए स्वरूप और नई सोच के साथ जनता के बीच जाएगी। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए राजनीतिक सुधारों की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में पंजीकृत करीब 66 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को आगामी चुनावों के बहिष्कार का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बनने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रदेश में स्वतंत्र राजनीतिक विकल्प के रूप में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।

जग्गी प्रकरण पर बोले अमित जोगी

जग्गी प्रकरण से जुड़े सवाल पर अमित जोगी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे कानून के दायरे में रहकर अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि नकटी, हसदेव, लैलूंगा, बचेली, केशदा-इकलामा (कवर्धा), पथर्रा (बेमेतरा) और फास्टरपुर (मुंगेली) सहित विभिन्न क्षेत्रों के विस्थापितों के मामलों की पैरवी वे स्वयं अधिवक्ता के रूप में नि:शुल्क कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री
July 20, 2026
रायपुर 20 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. रेणु जोगी ने साझा किए संस्मरण

कार्यक्रम में डॉ. रेणु जोगी ने स्वर्गीय अजित जोगी से जुड़े कई संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि विवाह के समय अजित जोगी ने दहेज लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया था और जीवनभर सिद्धांतों तथा सामाजिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

वहीं अमित जोगी ने कहा कि बिलासपुर उनके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता स्वर्गीय अजित जोगी और डॉ. रेणु जोगी का बचपन बिलासपुर में बीता और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत भी बिलासपुर प्रेस क्लब के पास स्थित कंपनी गार्डन से हुई थी। इसी कारण बिलासपुर उनके लिए किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
“392 बनाम 0” सड़क से सदन तक बिलासपुर की आवाज शून्य, सवाल पूछेंगे तो मंत्री कैसे बनेंगे? शैलेष पाण्डेय का विधायक अमर अग्रवाल पर तीखा हमला…मंत्री पद के लिए कर रहे राजनीति
“392 बनाम 0” सड़क से सदन तक बिलासपुर की आवाज शून्य, सवाल पूछेंगे तो मंत्री कैसे बनेंगे? शैलेष पाण्डेय का विधायक अमर अग्रवाल पर तीखा हमला…मंत्री पद के लिए कर रहे राजनीति
July 22, 2026
बिलासपुर, 22 जुलाई 2026: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बिलासपुर विधानसभा सीट को लेकर जुबानी जंग तेज हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

पत्रकार वार्ता में पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति साझा की।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि JCCJ 2.0 और ‘बेटा बचाओ आंदोलन’ को प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *