LIVE UPDATE
Trending

जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश

अनुराग कुमार, रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी एसपी को लेकर जारी पहले आदेश में संशोधन करते हुए अब निवेदिता पाल को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह अतिरिक्त प्रभार विमल कुमार बैस को दिया गया था।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी संशोधित आदेश के मुताबिक, वर्तमान में 6वीं बटालियन की कमांडेंट निवेदिता पाल अब जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक होंगी। विभाग ने यह फैसला प्रशासनिक संतुलन और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
July 27, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, जिले के नियमित एसपी विजय पांडेय 45 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी (NPA) भेजे गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया गया है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
July 27, 2026
CG High Court: सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *