LIVE UPDATE
Trending

CG-पाला बदलेंगे कांग्रेसी विधायक! मंत्री Ram Vichar Netam के बयान से मचा हड़कंप”, दीपक बैज ने किया पलटवार

अनुराग कुमार, रायपुर, 1 मई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक के बीच सियासी बयानबाज़ी भी चरम पर पहुंच गई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी Sachin Pilot के दौरे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

प्रदेश के कृषि मंत्री Ram Vichar Netam ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस के कई विधायक पाला बदल सकते हैं, इसलिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में सक्रिय हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
पुरंदर मिश्रा बताएं, आखिर कौन सा घटिया नशा करते हैं कि इस तरह की भाषा बोल रहे हैं : शैलेश पांडेय
पुरंदर मिश्रा बताएं, आखिर कौन सा घटिया नशा करते हैं कि इस तरह की भाषा बोल रहे हैं : शैलेश पांडेय
June 20, 2026
बिलासपुर, 20 जून 2026। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा लोकसभा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने कहा कि बीजेपी “मोदी नाम की वॉशिंग मशीन” से काम करती है, जहां अन्य दलों के नेताओं को दबाव और एजेंसियों के जरिए शामिल कराया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के अपने नेता ही उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।

इधर, कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर मंथन जारी है। Sachin Pilot विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर फीडबैक ले रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ नेता Charandas Mahant और Deepak Baij भी मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत
June 21, 2026
Rahul Gandhi CG Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि इस बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा, आगामी चुनावों की तैयारी और “सुशासन तिहार” के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। दिनभर अलग-अलग चरणों में जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं के साथ बैठक का सिलसिला जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में इस बैठक को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, वहीं नेताओं के तीखे बयानों से सियासी पारा भी चढ़ता नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस संगठन में बड़े ‘सर्जरी’ की तैयारी: बदले जा सकते हैं कई राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी, दिल्ली में हलचल तेज
कांग्रेस संगठन में बड़े ‘सर्जरी’ की तैयारी: बदले जा सकते हैं कई राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी, दिल्ली में हलचल तेज
June 23, 2026
न्यूज़ डेस्क। आगामी विधानसभा और आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में एक बार फिर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *