LIVE UPDATE
Trending

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 18 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री केदार कश्यप ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष सुबह 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां आयोजित आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जैन समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनकी विशेष उपस्थिति रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
5 BJP कार्यकर्ता निष्कासित; डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग, अनुशासनहीनता पर सख्त हुए प्रदेश नेतृत्व
5 BJP कार्यकर्ता निष्कासित; डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग, अनुशासनहीनता पर सख्त हुए प्रदेश नेतृत्व
August 7, 2026
रायपुर/राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ भाजपा संगठन में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद दोपहर 12 बजे वे पुनः लोकभवन पहुंचेंगे। वहीं शाम 4 बजे शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे फिर लोकभवन लौटेंगे।

अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सांसदों से लेकर मंत्रियों तक… छत्तीसगढ़ में क्यों भिड़ते हैं नेता और अफसर? अब IAS की शिकायत ने फिर गरमाई सियासत
सांसदों से लेकर मंत्रियों तक… छत्तीसगढ़ में क्यों भिड़ते हैं नेता और अफसर? अब IAS की शिकायत ने फिर गरमाई सियासत
August 11, 2026
रायपुर, 11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में नेताओं और अफसरों के बीच टकराव की कहानी पुरानी है, लेकिन हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *