LIVE UPDATE

पुरंदर मिश्रा बताएं, आखिर कौन सा घटिया नशा करते हैं कि इस तरह की भाषा बोल रहे हैं : शैलेश पांडेय

बिलासपुर, 20 जून 2026। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की अमर्यादित और स्तरहीन भाषा भाजपा नेताओं की हताशा और मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है।

शैलेश पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुरंदर मिश्रा बताएं कि आखिर वह कौन सा घटिया नशा करते हैं, जिसके प्रभाव में इस तरह की अशोभनीय और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। देश के करोड़ों लोगों की आवाज़ बन चुके राहुल गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना भाजपा की संस्कारहीन राजनीति का परिचायक है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली रैली के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन देने से किया इनकार
दिल्ली रैली के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन देने से किया इनकार
October 29, 2026
रायपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा का बयान उनकी राजनीतिक कुंठा, हताशा और भाजपा की गिरती राजनीतिक संस्कृति का प्रमाण है। भाजपा नेताओं के पास जनता के सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए वे व्यक्तिगत हमलों और निम्न स्तर की बयानबाजी के जरिए सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

शैलेश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी संविधान बचाने, सामाजिक न्याय और देश के युवाओं, किसानों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनसे राजनीतिक मुकाबला करने की क्षमता नहीं होने के कारण भाजपा के नेता अपमानजनक शब्दों का सहारा ले रहे हैं। भाजपा के नेता केवल व्यक्तिगत टिप्पणियों और राजनीतिक नौटंकी में लगे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अर्नब तूफान से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा ऐलान; किसानों को मिलेगा मुआवजा, कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश
अर्नब तूफान से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा ऐलान; किसानों को मिलेगा मुआवजा, कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने राहत की प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैलेश पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा विधायक अपनी भाषा पर संयम नहीं रखेंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी जनता के बीच उनके बयानों का करारा जवाब देने के लिए मजबूर होंगे। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन अभद्रता और राजनीतिक गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी ऐसे अभद्र बयानों की कड़ी निंदा करती है और पुरंदर मिश्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करती है।

पुरंदर मिश्रा पहले अपना मानसिक संतुलन और राजनीतिक संस्कार ठीक करें, फिर देश के नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी करें।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी को ‘दिमागी माओवादी’ बोल गए सुधांशु त्रिवेदी, इधर दिल्ली कूच कर गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस; सियासत गरमाई
राहुल गांधी को ‘दिमागी माओवादी’ बोल गए सुधांशु त्रिवेदी, इधर दिल्ली कूच कर गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस; सियासत गरमाई
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव के दो अलग-अलग दृश्य दिखाई दिए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *