LIVE UPDATE
Trending

पोस्टर वार से गरमाई Bilaspur की राजनीति: शैलेश पांडेय ने अमर अग्रवाल पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर। शहर की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर और सोशल मीडिया के जरिए सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने भाजपा विधायक अमर अग्रवाल को निशाने पर लेते हुए शहर की कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और महंगाई के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है।

सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्टर के माध्यम से शैलेश पांडेय ने सवाल किया है कि “ चुनाव से पहले बिलासपुर को 15 दिनों के भीतर अपराध मुक्त बनाने का दावा करने वाले विधायक अमर अग्रवाल आखिर कहां हैं?” उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। पांडेय ने कहा कि यदि अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है तो जनप्रतिनिधियों को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराध और सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बिलासपुर में लूट, चाकूबाजी, चोरी और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उनके मुताबिक आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जबकि सरकार और जनप्रतिनिधि विकास एवं सुशासन के दावे करने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार “सुशासन तिहार” का आयोजन कर अपनी उपलब्धियां गिना रही है, वहीं दूसरी ओर जनता अपराध और असुरक्षा की भावना से जूझ रही है। पांडेय ने इसे जमीनी हकीकत से दूर प्रचार अभियान बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महंगाई को लेकर भी घेरा

शैलेश पांडेय ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ महंगाई को भी बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

सियासी हलकों में चर्चा तेज

लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद अपेक्षाकृत शांत दिखाई दे रही स्थानीय राजनीति में इस पोस्टर वार ने नई हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने और जनता के बीच मुद्दों को लेकर माहौल बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल शैलेश पांडेय के आरोपों पर भाजपा या विधायक अमर अग्रवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब राजनीतिक हलकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा इस हमले का जवाब किस तरह देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *