LIVE UPDATE

जींस-टी शर्ट पर बैन: स्कूलों में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर बैन, अब फॉर्मल ड्रेस में ही आना होगा स्कूल; ACS ने शुरू कर दी सख्ती

School News। स्कूलों में अब ड्रेस कोड लागू हो गया है। शिक्षक पर मनमर्जी ड्रेस पहनकर स्कूल नहीं आ सकेंगे। ACS ने चार्ज लेते ही शिक्षकों पर शिकंजा कस दिया है। पहले दिन ही जारी हुए आदेश में सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक जींस और टी-शर्ट पहनकर नहीं जा सकेंगे। बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य कर दिया है। स्कूलों में अनुशासन और गरिमामय वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) सीके अनिल ने पदभार संभालने के पहले ही दिन शिक्षकों के लिए यह सख्त आदेश जारी कर दिया।

शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से बिहार के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को इस संबंध में निर्देश भेजा गया। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि सभी सरकारी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी औपचारिक परिधान में ही स्कूल आएंगे। जींस और टी-शर्ट जैसे कपड़े पहनकर स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 24.59 लाख किसानों के खाते में 498 करोड़ लाख रुपए की सम्मान निधि; अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के 24.59 लाख किसानों के खाते में 498 करोड़ लाख रुपए की सम्मान निधि; अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री
October 30, 2026
रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो दिनों में शिक्षकों की हाजिरी का पूरा हिसाब मांगा

ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर भी सख्ती शुरू कर दी है। ACS सीके अनिल ने सभी जिलों के DEO और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) से दो दिनों के भीतर शिक्षकों की उपस्थिति का विस्तृत ब्यौरा मांगा है।
विभाग ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की दैनिक हाजिरी की जानकारी मांगी है। इसमें यह बताना होगा कि प्रतिदिन कितने शिक्षक इन और आउट उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।इसके अलावा ऐसे शिक्षकों की सूची भी मांगी गई है, जो किसी दिन पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करते हैं।

मार्क ऑन ड्यूटी (Mark on Duty) के माध्यम से हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों की संख्या का भी पूरा विवरण देना होगा।इन आंकड़ों के आधार पर नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं करने और हाजिरी में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh VIP Security Cut: 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, Z+ से Z हुई सुरक्षा, जानिए…
Chhattisgarh VIP Security Cut: 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, Z+ से Z हुई सुरक्षा, जानिए…
October 31, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने और बस्तर में सुरक्षा परिस्थितियों में आए बदलाव का असर अब नेताओं के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी स्कूलों में AI के इस्तेमाल को भी मिलेगा बढ़ावा

शिक्षा विभाग ने केवल अनुशासन और उपस्थिति ही नहीं, बल्कि तकनीकी इस्तेमाल पर भी जोर दिया है। बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया है।
इसके लिए सभी DEO को पत्र जारी किया गया है। विभाग ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को AI के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है।शिक्षा विभाग का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इससे कामकाज आसान होने के साथ समय की बचत और कार्यक्षमता में भी सुधार हो सकता है।

10 साल से एक ही जगह जमे कर्मचारियों का भी होगा तबादला

बिहार शिक्षा विभाग में एक और बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। जिला और क्षेत्रीय कार्यालयों में पिछले 10 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत करीब 10 हजार कर्मचारियों के तबादले की योजना बनाई जा रही है।इसके लिए राज्यस्तरीय कैडर तैयार करने और मौजूदा नियमावली में बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Marriage News: 56 की उम्र में मुख्यमंत्री ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी! खुद शेयर की तस्वीरें…..जानिए कौन हैं उनकी नई पत्रकार पत्नी
CM Marriage News: 56 की उम्र में मुख्यमंत्री ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी! खुद शेयर की तस्वीरें…..जानिए कौन हैं उनकी नई पत्रकार पत्नी
October 31, 2026
जम्मू-कश्मीर की सियासत के बड़े चेहरे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACS बनते ही एक्शन में आए सीके अनिल

बिहार की सम्राट चौधरी  सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी सीके अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया है। उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे बिहार राज्य योजना पर्षद में एडवाइजर के पद पर कार्यरत थे।सीके अनिल 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *