LIVE UPDATE

Bilaspur News : जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती, शिक्षा विभाग के 40 से अधिक शिक्षक व कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस, देखिये लिस्ट

बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया गया है।

प्रशासन की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित कर्मचारी 24 अप्रैल तक जिला जनगणना कार्यालय में अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करें। तय समय सीमा में जवाब नहीं देने पर आगे की विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महामाया मंदिर के गेट पर बवाल! BJP महिला नेता का युवक पर ‘चप्पल अटैक’, VIDEO वायरल; दोनों पक्षों पर केस
महामाया मंदिर के गेट पर बवाल! BJP महिला नेता का युवक पर ‘चप्पल अटैक’, VIDEO वायरल; दोनों पक्षों पर केस
August 24, 2026
बिलासपुर/रतनपुर, 24 अगस्त 2026। रतनपुर के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के गेट के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, जिले में जनगणना को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं और कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों का प्रशिक्षण में शामिल न होना प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित कर्मचारी 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। यह प्रशिक्षण लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शिकायत के कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा
CG-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शिकायत के कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा
August 24, 2026
कोण्डागांव, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने तेजी से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण या ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ वेतन कटौती, सेवा रिकॉर्ड में नकारात्मक प्रविष्टि समेत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि जनगणना अवधि के दौरान बिना अनुमति अवकाश लेने पर रोक रहेगी, ताकि पूरा कार्य समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP नेता पर गंभीर आरोपों का पुलिंदा: लेटरपैड के दुरुपयोग से लेकर करोड़ों के लेन-देन तक, CM से EOW तक शिकायत
BJP नेता पर गंभीर आरोपों का पुलिंदा: लेटरपैड के दुरुपयोग से लेकर करोड़ों के लेन-देन तक, CM से EOW तक शिकायत
August 24, 2026
बालोद, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला को लेकर शिकायतों का मामला अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *