LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News; व्यापार विहार के तेल गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

बिलासपुर, 30 मई 2026. बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेल गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम धुएं और ऊंची-ऊंची लपटों से घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। दूर-दूर तक उठता काला धुआं और आग की लपटें दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने पर तारबाहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई है।

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144
बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144
August 29, 2026
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *