LIVE UPDATE
Trending

BIG BREAKING: महादेव बेटिंग ऐप का कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, इंटरपोल रेड नोटिस पर हुई कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी

रायपुर, 8 जुलाई 2026। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, महादेव बेटिंग ऐप के कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर की गई है। अब उसे भारत लाने (प्रत्यर्पण) की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर को फिलहाल ओमान की राजधानी मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। हालांकि भारतीय एजेंसियों की ओर से इस गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
थाने से पुलिस अभिरक्षा में आरोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप, लापरवाही पर आरक्षक निलंबित
थाने से पुलिस अभिरक्षा में आरोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप, लापरवाही पर आरक्षक निलंबित
August 24, 2026
जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अभिरक्षा में रखे एक आरोपी के थाना परिसर से फरार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्जी पासपोर्ट और अवैध प्रवेश का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ चंद्राकर पर फर्जी पासपोर्ट के इस्तेमाल और अवैध तरीके से ओमान में प्रवेश करने का आरोप है। इसी मामले में स्थानीय स्तर पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।

बताया जा रहा है कि अपनी कानूनी पैरवी के लिए सौरभ ने मस्कट में वकीलों की एक टीम भी नियुक्त की है, जो ओमान की अदालतों में उसका पक्ष रखेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मंत्री के काफिले में बड़ा हादसा: स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल
CG-मंत्री के काफिले में बड़ा हादसा: स्कॉर्पियो ने दो वाहनों को मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल
August 24, 2026
कोंडागांव, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत लाने की तैयारी तेज

सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद भारतीय एजेंसियां अब सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुट गई हैं। यदि कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं, तो उसे पूछताछ और आगे की जांच के लिए भारत लाया जा सकता है।

भिलाई से दुबई तक का सफर

सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। शुरुआती दिनों में वह कपड़ों की दुकान में काम करता था। बाद में उसने जूस सेंटर भी चलाया। वर्ष 2019 में वह दुबई चला गया, जहां अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर कथित तौर पर महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप नेटवर्क खड़ा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
महामाया मंदिर के गेट पर बवाल! BJP महिला नेता का युवक पर ‘चप्पल अटैक’, VIDEO वायरल; दोनों पक्षों पर केस
महामाया मंदिर के गेट पर बवाल! BJP महिला नेता का युवक पर ‘चप्पल अटैक’, VIDEO वायरल; दोनों पक्षों पर केस
August 24, 2026
बिलासपुर/रतनपुर, 24 अगस्त 2026। रतनपुर के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के गेट के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस ऐप के जरिए देश-विदेश में बड़े पैमाने पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया गया। विभिन्न जांच एजेंसियां इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कर रही हैं।

200 करोड़ की शादी रही थी चर्चा में

सौरभ चंद्राकर उस समय भी सुर्खियों में आया था, जब दुबई में उसकी भव्य शादी की चर्चा देशभर में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियों की मौजूदगी और मेहमानों को भारत से लाने के लिए चार्टर्ड विमानों के इस्तेमाल के दावे भी जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड का हिस्सा रहे हैं।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण को लेकर अभी तक भारतीय जांच एजेंसियों या संबंधित सरकारी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। ऐसे में मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *