LIVE UPDATE
Trending

सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: मंत्रियों-अधिकारियों के विदेश दौरे रद्द, ईंधन बचत पर सख्ती के निर्देश जारी

मुंबई, 14 मई 2026// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सभी प्रस्तावित विदेश दौरों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह कदम सरकारी खर्च में कटौती और ईंधन एवं विदेशी मुद्रा की बचत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक कार्यों और स्टडी टूर के लिए निर्धारित सभी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को रोक दिया गया है। इसके साथ ही मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या भी आधी कर दी गई है ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
वेदांता ग्रुप पर ED का छापा; अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
वेदांता ग्रुप पर ED का छापा; अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप पर बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
June 2, 2026
Anil Agarwal Vedanta Group: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अनावश्यक बैठकों के लिए यात्रा करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उपयोग बढ़ाया जाए और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाए। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद आया है जिसमें उन्होंने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की बात कही थी।

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक अनुशासन और खर्च नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
खान सर के खिलाफ FIR दर्ज: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, बॉडीगार्ड की फायरिंग के बाद बढ़ीं मुश्किलें
खान सर के खिलाफ FIR दर्ज: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, बॉडीगार्ड की फायरिंग के बाद बढ़ीं मुश्किलें
June 5, 2026
पटना। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक Faisal Khan उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *