LIVE UPDATE

CG में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक; CM विष्णु देव साय ने आमजन से की अपील, कहा – अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें

रायपुर 14 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार द्वारा प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं और ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी एवं संग्रहण से बचने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें। केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें तथा किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आपकी सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था निरंतर सुचारू बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और संयम, सहयोग तथा सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
August 31, 2026
बिलासपुर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने सिरगिट्टी पुलिस ने रात में अचानक सरप्राइज चेकिंग अभियान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *