LIVE UPDATE
Trending

गरियाबंद में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित, तहसीलदार-RI को नोटिस

गरियाबंद, 18 अप्रैल 2026। जिले की छुरा तहसील में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने संबंधित पटवारी खेमचंद साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि तहसीलदार और आरआई को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बटांकन के लिए नक्शा तैयार करने के एवज में किसान से पैसे की मांग का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल सामग्री में पटवारी खेमचंद साहू कथित तौर पर रिश्वत लेते और रकम का हिस्सा ऊपर तक पहुंचाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं, जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
August 5, 2026
बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चर्चित प्रश्नपत्र लीक एवं भर्ती घोटाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पटवारी को निलंबित कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, लापरवाही की आशंका के चलते तहसीलदार और आरआई को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *