LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में ACB/EOW बड़ा एक्शन: निलंबित IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति अटैच, पत्नी की प्रॉपर्टी भी अटैच

चंचल शर्मा, रायपुर, 18 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए ACB/EOW ने निलंबित IAS अधिकारी समीर विश्नोई से जुड़े मामले में बड़ा कदम उठाया है। जांच एजेंसी ने समीर विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर दर्ज करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि ये संपत्तियां अवैध कमाई से खरीदी गई थीं। इसके लिए पत्नी के नाम पर 3 से 4 फर्म बनाकर निवेश किया गया, जिसके जरिए संपत्तियां जुटाई गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
August 5, 2026
बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चर्चित प्रश्नपत्र लीक एवं भर्ती घोटाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महासमुंद से नया रायपुर तक संपत्तियों पर कार्रवाई
ACB/EOW की कार्रवाई के तहत महासमुंद जिले में करीब 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर की कीमती जमीन और रायपुर के गायत्री नगर स्थित मकान समेत कई संपत्तियां जब्त की गई हैं। इसके अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर किए गए निवेश से खरीदी गई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आई हैं।

कोर्ट की अनुमति के बाद हुई कार्रवाई
एजेंसी ने विशेष अदालत में संपत्तियों का पूरा विवरण प्रस्तुत किया था, जिसके बाद कोर्ट से मंजूरी मिलने पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति की जांच के दौरान यह सामने आया कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर बड़े स्तर पर अवैध संपत्ति अर्जित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी कार्रवाई
इससे पहले भी ACB/EOW द्वारा निलंबित अधिकारियों रानू साहू और सौम्या चौरसिया के मामलों में इसी तरह संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि पूर्व सरकार के दौरान चर्चित कोयला घोटाले में सिस्टम में बदलाव कर इस पूरे नेटवर्क को संचालित किया गया था, जिसमें समीर विश्नोई की भूमिका अहम बताई जा रही है।

जांच जारी, और खुलासों की संभावना
फिलहाल ACB/EOW इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *