LIVE UPDATE
Trending

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प

रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए समर्पित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची रद्द पर सियासत गर्म; अरुण साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो रही पार्टी
CG-कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची रद्द पर सियासत गर्म; अरुण साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो रही पार्टी
April 11, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 11 अप्रैल 2026। कांग्रेस संगठन में वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त होने के बाद सियासत तेज हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि हम समाज में समरसता, न्याय और समानता के मूल्यों को सशक्त करें और अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ सुनिश्चित करें।उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाई साल बाद बदली CM की गाड़ी: फार्च्यूनर हटाकर स्कॉर्पियो शामिल, ये है वजह
ढाई साल बाद बदली CM की गाड़ी: फार्च्यूनर हटाकर स्कॉर्पियो शामिल, ये है वजह
April 11, 2026
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब तक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *