LIVE UPDATE

मॉर्निंग वॉक के 50 मिनट में साफ कर दिया घर! सीपत में लाखों के सोने-चांदी की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सीपत पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने मामले में गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत सोना-चांदी बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम खम्हरिया निवासी सुंदर लाल मैत्री ने 11 अगस्त को सीपत थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 6 बजे जब दोनों वापस लौटे तो घर के सामने का ताला टूटा हुआ था और पीछे का दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर पहुंचने पर आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब मिले।

रानी हार से लेकर चेन, अंगूठी और पायल तक सब पार

चोर घर से सोने का रानी हार, हार के अन्य सेट, चूड़ियां, अंगूठियां, दो सोने की चेन, कान के टॉप्स, माला और झुमके समेत बड़ी मात्रा में जेवर ले गए थे। इसके अलावा चांदी की पायल, बिछिया और सिक्के भी चोरी हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और तकनीकी जांच से खुला राज

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू की गई। बिलासपुर से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ बीट आरक्षकों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही आदित्य कुमार लहरे (22) और जावेद अली (25) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर की रेकी कर बनाई थी चोरी की पूरी प्लानिंग

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका घर प्रार्थी के मकान के आसपास ही था। इसी वजह से उन्हें परिवार की दिनचर्या और गतिविधियों की जानकारी थी।

दोनों ने पहले घर की रेकी की और जैसे ही प्रार्थी और उसकी पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकले, उन्होंने मौका देखकर चोरी कर दी। आरोपियों ने घर के पीछे के दरवाजे से अंदर प्रवेश किया, ताला तोड़ा और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

पकड़े जाने के डर से निर्माणाधीन मकान में छिपाया माल

चोरी के बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से जेवरों को गांव के ही एक पुराने निर्माणाधीन मकान में छिपा दिया था। कुछ जेवर मकान के अंदर फेंक दिए गए थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 222.39 ग्राम सोने के जेवर और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए। यानी चोरी गया पूरा माल पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी जब्त की गई है।

दोनों आरोपी जेल भेजे गए

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य कुमार लहरे पिता अश्वनी लहरे (22 वर्ष) और जावेद अली पिता सहबान अली (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम खम्हरिया, थाना सीपत के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने और शत-प्रतिशत मशरूका बरामद करने वाली पुलिस टीम के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *