LIVE UPDATE

कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

कांकेर। शहरवासियों को आधुनिक खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर मेलाभाठा के पास नवनिर्मित मल्टीपरपज मिनी स्टेडियम और बहुउद्देशीय इनडोर हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर खेल मैदान का औपचारिक शुभारंभ किया।

करीब ₹9.40 करोड़ की लागत से तैयार इस खेल परिसर में आउटडोर और इनडोर दोनों तरह की खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे शहर और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फुटबॉल से लेकर बास्केटबॉल और क्रिकेट तक की सुविधा

करीब ₹7 करोड़ की लागत से बने मिनी स्टेडियम में फुटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट बॉक्स, बास्केटबॉल कोर्ट और रनिंग ट्रैक सहित विभिन्न खेलों के लिए नेट प्रैक्टिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

वहीं ₹2.40 करोड़ की लागत से बने बहुउद्देशीय इनडोर हॉल में बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस और कुश्ती सहित कई खेलों के अभ्यास की सुविधा है। परिसर में आउटडोर जिम भी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यार्थियों से बोले साव- शहीदों के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी आपकी

लोकार्पण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और महान क्रांतिकारियों के बलिदान की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि जिन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उनके सपनों को संजोकर रखने और देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं की है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मिनी स्टेडियम के निर्माण से कांकेर की स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञानेश्वरी यादव का उदाहरण दिया

अरुण साव ने हाल में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव के वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांकेर की छिपी खेल प्रतिभाओं को भी नए मिनी स्टेडियम के जरिए अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण

लोकार्पण के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक आशाराम नेताम ने खेल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नारियल के पौधे लगाए। अन्य अतिथियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक और कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *