LIVE UPDATE

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली; रिटायरमेंट के बाद पेंशन-भुगतान के लिए न लगाना पड़े चक्कर, पहले ही निपटाएं प्रकरण

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़े सभी प्रकरणों का निराकरण उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही कर लिया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक विभाग सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सूची नियमित रूप से तैयार करे, ताकि पेंशन, भुगतान और अन्य सेवा संबंधी प्रकरण लंबित न रहें। उन्होंने विभागों में रिक्त पदों और बैकलॉग पदों की सूची तैयार कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के भी निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा। इस दौरान लोक सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार, सेवा सेतु, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, डी-रेगुलेशन सहित ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अब तक 728 सेवाएं अधिसूचित की जा चुकी हैं। मुख्य सचिव ने सेवाओं के समयबद्ध निराकरण और विभागीय स्तर पर इसकी नियमित निगरानी पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आई-गॉट प्रशिक्षण की बनेगी कार्ययोजना

मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आई-गॉट (iGOT) के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विभागवार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण की पहचान कर कर्मचारियों के लिए कार्ययोजना तैयार करें और प्रशिक्षण की प्रगति की नियमित समीक्षा करें।

‘रिफॉर्म उत्सव’ की तैयारी के निर्देश

बैठक में विभागीय सुधारों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर किए गए रिफॉर्म की जानकारी तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ‘रिफॉर्म उत्सव अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विभागों को अपने सुधार कार्यों और उपलब्धियों का विवरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, सोनमणि बोरा, सुषमा सावंत, शहला निगार सहित विभिन्न विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *