LIVE UPDATE
Trending

Raveena Tandon Dog Attack: 14 इंजेक्शन लगावा लेना’ रवीना टंडन पर डॉग ने किया अटैक! बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, फैंस ने की हौसले की तारीफ

Raveena Tandon dog attack incident: फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंची मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन पर फोटो खिंचवाते समय एक डॉग ने अचानक अटैक करने की कोशिश की। रवीना टंडन ने इस पूरे मामले को बेहद शानदार तरीके से संभाला। उन्होंने घबराने की जगह बेहद शांति और धैर्य से काम लिया। जिससे स्थिति तुरंत संभल गई। उनका कूल और निडर अंदाज वाला ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करने लगे।

रवीना टंडन पर डॉग ने किया हमला

रवीना टंडन लंबे समय से एनिमल राइट्स (पशु अधिकारों) के लिए काम कर रही हैं और उन्हें कुत्तों से काफी लगाव भी है। फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्क्रीनिंग के दौरान जब वह वहां मौजूद डॉग्स के साथ पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी एक डॉग अचानक आक्रामक हो गया और डॉग ने एक्ट्रेस के हाथ पर अटैक करने का प्रयास किया। लेकिन रवीना बिल्कुल शांत खड़ी रहीं और उन्होंने कोई घबराहट नहीं दिखाई। उनकी इस समझदारी के कारण थोड़ी ही देर में डॉग भी शांत हो गया और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
3 Idiots 2: रैंचो, फरहान और राजू की होगी वापसी! राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर दिए बड़े संकेत
3 Idiots 2: रैंचो, फरहान और राजू की होगी वापसी! राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर दिए बड़े संकेत
June 23, 2026
न्यूज़ डेस्क।  बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Shilpa Shinde called Shivangi Joshi fake People remind her harassment case

सोशल मीडिया पर पर आए रवीना टंडन को लेकर रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। वहीं, कई एक्ट्रेस के हौसले की दाद दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैडम ने काफी अच्छे तरीके से डॉग बाइट को संभाला।” दूसरे ने लिखा, “डॉग लगभग रवीना टंडन को काटने वाला था बहुत बढ़िया बचाव।” तीसरे ने लिखा, “वह उस स्थिति में इतनी शांत हैं जहां लोग कम से कम घबराएंगे।” एक और ने लिखा, “मैम 14 इंजेक्शन लगावा लेना।” एक अन्य ने लिखा, “एक बात तो है रवीना जी का डरने का रिएक्शन नहीं आया, अभी कोई और एक्ट्रेस होती तो थोड़े को ज्यादा कर देती।” एक और ने लिखा, “बच गईं।” एक ने लिखा, “इसमें डरने वाली क्या बात है एक छोटा सा डॉग क्या कर लेगा। डर तो इंसानों से लगता है।”

ये खबर भी पढ़ें…
‘रामायण’ की रिलीज डेट फाइनल: दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर-यश की मेगा फिल्म
‘रामायण’ की रिलीज डेट फाइनल: दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर-यश की मेगा फिल्म
August 8, 2026
रामायण' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो दो भाग में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

स्क्रीनिंग पर पहुंचे कई दिग्गज सेलेब्स

वहीं बात करें फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्क्रीनिंग की तो इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे नजर आए। अभिनेता पंकज त्रिपाठी डेनिम लुक में पहुंचे, वहीं रूपाली गांगुली बेहद सादगी भरे सूट-सलवार अंदाज में दिखाई दीं। इनके अलावा अभिनेता पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और फिल्म निर्माता रमेश तौरानी जैसे कई बड़े सेलेब्स भी इवेंट में शामिल हुए। सभी कलाकारों के सादगी भरे अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
iPhone 18 की सेल शुरू! Apple Store के बाहर रात से लगी कतारें, कीमत 3.29 लाख तक
iPhone 18 की सेल शुरू! Apple Store के बाहर रात से लगी कतारें, कीमत 3.29 लाख तक
September 18, 2026
नई दिल्ली। Apple के नए iPhone 18 सीरीज को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दावा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

रवीना टंडन के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

आज 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म

फिल्म ‘ओह माय डॉग’ पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अन्य बड़ी फिल्मों के कारण पर्याप्त थिएटर स्क्रीन न मिलने की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब यह फिल्म आज यानी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अमित राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा और सुलाख्याना बरुआ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 250 से ज्यादा प्रशिक्षित डॉग्स भी नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *