LIVE UPDATE

बिलासपुर में फिर एक्टिव हुई ‘लुटेरी महिला’! बातों-बातों में ठगे 31 हजार के सोने-चांदी के जेवर, डिजाइन बाहर भेजने का दिया था झांसा

सरकंडा के इमलीभाठा बंधवापारा में 60 वर्षीय गृहिणी को बनाया निशाना, मंगलसूत्र, लाकेट, कान के जेवर और पायल लेकर फरार हुई अज्ञात महिला

बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में एक बार फिर महिला को झांसे में लेकर जेवर ठगने का मामला सामने आया है। इमलीभाठा बंधवापारा निवासी 60 वर्षीय गृहिणी सरस्वती श्रीवास को एक अज्ञात महिला ने जेवर की डिजाइन बाहर भेजने और बदले में पैसे दिलाने का झांसा दिया। महिला की बातों में आकर गृहिणी ने अपने सोने-चांदी के आभूषण दिखा दिए। इसके बाद अज्ञात महिला करीब 31 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, घटना 12 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे की है। सरस्वती श्रीवास उस समय अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान एक अनजान महिला उनके घर पहुंची और बातचीत के दौरान पूछा कि क्या उनके पास सोने-चांदी के जेवर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला के हां कहने पर आरोपी ने जेवर दिखाने को कहा। उसने दावा किया कि वह आभूषणों की डिजाइन बाहर भेजेगी और इसके बदले गृहिणी को पैसे मिलेंगे। झांसे में आकर सरस्वती ने अपना मंगलसूत्र, गले का फरवाला लाकेट, कान के जेवर और पायल उसे दिखा दिए।

जेवर लेकर निकली, फिर नहीं लौटी

आरोप है कि बातचीत में उलझाकर अज्ञात महिला ने मौका बनाया और सभी जेवर लेकर वहां से निकल गई। बाद में जब सरस्वती ने अपने आभूषण वापस लेने की कोशिश की तो महिला का कोई पता नहीं चला। आसपास तलाश करने के बावजूद उसका सुराग नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद पीड़िता ने 19 सितंबर को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जुटा रही महिला की जानकारी

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। आरोपी महिला की पहचान, घटना के दौरान उसकी गतिविधियों और संभावित सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने घर में अकेले रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अनजान लोगों द्वारा जेवर की डिजाइन, कीमत बढ़ाने या किसी अन्य फायदे का झांसा देकर कीमती सामान हासिल करने की घटनाओं में सावधानी जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *