LIVE UPDATE

कोयला घोटाला केस में ED के बाद IT का बड़ा एक्शन! सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, दूसरे के नाम थी रजिस्ट्री

भिलाई। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति पर अब आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजिडेंसी के एक मकान को सील कर दिया।

आयकर विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान इस संपत्ति के बेनामी होने की जानकारी सामने आई थी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी भी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर रौब और सड़क पर दहशत, दो के पास मिले बटनदार चाकू
सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर रौब और सड़क पर दहशत, दो के पास मिले बटनदार चाकू
September 22, 2026
बिलासपुर। शहर में चाकू लहराकर रौब जमाने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, जिस मकान को सील किया गया है, उसकी रजिस्ट्री मनीष उपाध्याय के नाम पर कराई गई थी। आयकर विभाग की जांच में इस संपत्ति को सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी कथित बेनामी संपत्ति बताया गया है।

अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी और संबंधित नोटिस पढ़कर सुनाया। इसके बाद मकान को सील कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
विशेष लेख : औद्योगिक निवेश का हब बन रहा छत्तीसगढ़, नई नीति से निवेश-रोजगार और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा
विशेष लेख : औद्योगिक निवेश का हब बन रहा छत्तीसगढ़, नई नीति से निवेश-रोजगार और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा
September 22, 2026
रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ढोल बजाकर कॉलोनी में कराई मुनादी

कार्रवाई का एक अलग पहलू भी सामने आया। आयकर विभाग की टीम ढोल के साथ सूर्या रेजिडेंसी पहुंची और कॉलोनी में मुनादी कराई। मौके पर मौजूद लोगों के सामने नोटिस पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित मकान को सील कर दिया।

ED की कार्रवाई के बाद सामने आया संपत्ति का कनेक्शन

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की पिछली कार्रवाई के बाद सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी कथित बेनामी संपत्तियों की जानकारी जांच एजेंसियों के सामने आई थी। इसी जांच के आधार पर आयकर विभाग ने अब भिलाई की इस संपत्ति पर कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 जिला बदर, एक साल तक जिले की सीमा से बाहर रहेंगे
CG में बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 जिला बदर, एक साल तक जिले की सीमा से बाहर रहेंगे
September 22, 2026
बलौदाबाजार, 22 सितंबर 2026। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगातार आपराधिक मामलों में नाम सामने आने वाले तीन लोगों के खिलाफ जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल विभाग की ओर से संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों, वास्तविक स्वामित्व और लेनदेन की जांच की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और संपत्तियों पर कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *