LIVE UPDATE

CM साय की आज बड़ी बैठकों का दिन: पहले UNICEF संग मंथन, फिर कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा

रायपुर, 22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार का कार्यक्रम महत्वपूर्ण बैठकों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे, जहां वे सबसे पहले यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में बच्चों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक फैसलों और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
July 27, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और शेष समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर रहेगी, क्योंकि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
July 27, 2026
CG High Court: सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *