LIVE UPDATE

बिलासपुर रेंज में ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ा शिकंजा; हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की सीधी निगरानी

बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने नई रणनीति लागू करने का निर्णय लिया है। आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर अब रेंज में ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक गुंडा और निगरानी बदमाश की जिम्मेदारी एक निर्धारित पुलिस जवान को सौंपी जाएगी, जो उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा और नियमित रिपोर्ट देगा।

मंगलवार को आयोजित उच्च स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के करीब 200 पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला में सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रिवेंटिव पुलिसिंग और बेसिक पुलिसिंग पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए अपराध नियंत्रण के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
July 27, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईजी गर्ग ने निर्देश दिए कि जमानत पर रिहा होने के बाद दोबारा अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 480 के तहत तत्काल जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए। साथ ही गुंडों और निगरानी बदमाशों की सरप्राइज चेकिंग का समय पूरी तरह गोपनीय रखा जाए, ताकि पुलिस की कार्रवाई अधिक प्रभावी और अप्रत्याशित हो।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पुलिस की सभी कार्रवाइयां सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होंगी। विमुक्त जनजातियों, पिछड़े वर्गों और नाबालिगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की मनमानी कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा नागरिकों की निजता का पूरा सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, जो लोग लंबे समय से अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें निगरानी सूची से हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि पुलिस का पूरा ध्यान सक्रिय अपराधियों पर केंद्रित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
July 27, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराधियों की निगरानी के लिए CRI-App, नेटग्रिड और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) जैसी डिजिटल तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। त्योहारों से पहले सभी थानों में बदमाशों की परेड आयोजित होगी, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में तकनीकी इंटेलिजेंस का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

प्रत्येक गुंडा और निगरानी बदमाश के लिए एक जिम्मेदार पुलिस जवान नियुक्त किया जाएगा। दोबारा अपराध करने वालों की BNSS की धारा 480 के तहत जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई होगी। धारा 110 BNSS, 20 से 50 हजार रुपये के बाउंड ओवर, जिला बदर और PIT NDPS जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों का A-Class और B-Class श्रेणी में वर्गीकरण कर डिजिटल रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखा जाएगा। रोजनामचा, थाने के रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
July 27, 2026
CG High Court: सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *