LIVE UPDATE
Trending

Railway News; बिलासपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

बिलासपुर। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रा मांग के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बिलासपुर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इस अतिरिक्त ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म सीट और बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर–बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून को बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन वन-वे स्पेशल सेवा के रूप में संचालित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 एसएलआरडी, 6 जनरल और 10 स्लीपर कोच शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि इससे दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा।

यह विशेष ट्रेन 12 जून को दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। यात्रा के दौरान यह भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी। ट्रेन के अगले दिन रात करीब 8 बजे बेंगलुरु छावनी स्टेशन पहुंचने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की यह पहल काफी राहतभरी मानी जा रही है। खासकर नौकरी, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *