चेक बाउंस केस के बाद राजपाल यादव ने किया ‘नई पारी’ का ऐलान, खोला अपना यूट्यूब चैनल

बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमिक एक्टर राजपाल यादव अब वापस अपने काम पर लौट आए हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग करनी शुरू कर दी है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं. तिहाड़ जेल में लगभग 12 दिन रहने के बाद, एक्टर के जीवन में धीरे-धीरे सब नॉर्मल हो रहा है.
राजपाल यादव देंगे मनोरंजन का नया डोज

राजपाल यादव ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करके फैंस और चाहने वालों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें मुश्किल घड़ी में सहारा दिया. एक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो हमेशा लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे. अब लगता है राजपाल ने अपना वादा पूरा करने की तरफ पहला कदम उठा लिया है.
ये खबर भी पढ़ें…‘रामायण’ की रिलीज डेट फाइनल: दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर-यश की मेगा फिल्मAugust 8, 2026रामायण' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो दो भाग में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर...View this post on Instagramये खबर भी पढ़ें…iPhone 18 की सेल शुरू! Apple Store के बाहर रात से लगी कतारें, कीमत 3.29 लाख तकSeptember 18, 2026नई दिल्ली। Apple के नए iPhone 18 सीरीज को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दावा...
राजपाल ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो डालकर ये ऐलान किया है कि वो अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. एक्टर ने ‘राजपाल नौरंग यादव’ नाम से एक यूट्यूब चैनल खोला है, जिसमें वो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाले हैं. उनकी वीडियो बच्चे से लेकर बूढ़ा-जवान हर कोई देख सकेगा. राजपाल ने लोगों से सपोर्ट की गुहार लगाई है.
वो बोले हैं, ‘मैं ये बताते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं, काफी वक्त से तैयारी चल रही थी एक नई पारी की शुरुआत के लिए. अब वो घड़ी आ गई है, बस आपका आशीर्वाद चाहिए. मेरा आज से नया यूट्यूब चैनल लॉन्च हो रहा है, जिसका नाम राजपाल नौरंग यादव. इसका मकसद सिर्फ यही है कि बच्चे-बूढ़े-नौजवान, सबको मनोरंजन एक समान. ये चैनल आपका है, एंजॉय कीजिए.’
राजपाल यादव को यूट्यूब पर आता देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्हें बेहद खुशी है कि राजपाल अपना दर्द भुलाकर अब पूरी तरह काम में जुट गए हैं. एक्टर का अगर यूट्यूब चैनल सफल होता है, तो उनकी जिंदगी पहले से ज्यादा बेहतर हो सकती है.
क्या है राजपाल का ‘चेक बाउंस केस’?
राजपाल यादव ने साल 2010 के दौरान अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था. उनकी फिल्म 2012 में रिलीज हुई, मगर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई जिससे एक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ा. राजपाल अपना कर्ज नहीं चुका पाए, ऊपर से उनके द्वारा दिए गए कई चेक बैंक में बाउंस हो गए जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा.
राजपाल को कोर्ट से कई बार मौके मिले, मगर वो अपना कर्ज नहीं चुका पाए. इसलिए जब 4 फरवरी को उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया गया, तो वो 5 फरवरी को जेल पहुंच गए. राजपाल की मदद के लिए बॉलीवुड और अन्य जगहों से कई लोग आगे आए, जिन्होंने उन्हें जेल से बाहर निकलने में मदद की. 17 फरवरी के दिन एक्टर को 1.5 करोड़ रुपये में कोर्ट से बेल मिली और वो बाहर आ गए. अब राजपाल के केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है.











