Trending
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
NEET UG 2026: NEET UG की परीक्षा रविवार (3 मई) को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के निर्देशानुसार एग्जाम होंगे. MBBS और BDS कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. प्रदेश भर के 45 हजार छात्र परीक्षा देंगे. स्टूडेंट्स से अपील की गई है कि NTA द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें.
क्या है एग्जाम का शेड्यूल?
- रायपुर में 26 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी.
- एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे.
- बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
- परीक्षार्थियों को एग्जाम हॉल में दोपहर 1.30 बजे से पहले एंट्री करनी होगी.
- इसके साथ ही परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा ताकि औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं.
नकल रोकने के लिए हाईटेक सहारा
- इस बार परीक्षा केंद्रों में नकल करने से रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है.
- एग्जाम सेंटरों में प्रवेश के लिए बायोमैट्रिक को अनिवार्य किया गया है.
- छात्रों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
- नकल करने से रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. इसके साथ ही जैमर का सहारा भी लिया जाएगा.
छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?
- छात्रों को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले कई बातों का ध्यान रखना होगा.
- हल्के रंग के हाफ आस्तीन के कपड़े पहनकर आना होगा. फुल आस्तीन और डार्क रंग के कपड़ों पर पाबंदी होगी.
- जूते पहनकर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. चप्पल या सैंडिल पहनकर आ सकते हैं.
- एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी प्रूफ और पासपोर्ट फोटो अपने साथ लाना होगा.
- किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे – मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच आदि पर पाबंदी होगी.
ये खबर भी पढ़ें…

CG-अब सरकारी स्कूल भी महंगे! छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी
May 20, 2026
Government Schools Fee Increase: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां स्कूल शिक्षा विभाग...







