LIVE UPDATE
Trending

12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी

रायपुर, 8 अप्रैल 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy) परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को देशभर के साथ रायपुर में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने शहर में विभिन्न परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और पता दिया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-अब सरकारी स्कूल भी महंगे! छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी
CG-अब सरकारी स्कूल भी महंगे! छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी
May 20, 2026
Government Schools Fee Increase: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां स्कूल शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और NDA के लिए दो पेपर तथा CDS के लिए अलग-अलग शिफ्ट में पेपर होंगे।

रायपुर समेत देशभर के कई शहरों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर केंद्र आवंटित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पहले ही दिन फेल, लॉगिन और आवेदन में दिक्कतों से परेशान हुए छात्र
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पहले ही दिन फेल, लॉगिन और आवेदन में दिक्कतों से परेशान हुए छात्र
June 2, 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र री-इवैल्यूएशन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ लाना जरूरी
  • किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध रहेगा

एनडीए परीक्षा का आयोजन और केंद्र

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Mains Result: 3921 में से 608 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, अब इंटरव्यू की बारी; 21 सितंबर से शुरू हो सकते हैं साक्षात्कार
CGPSC Mains Result: 3921 में से 608 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, अब इंटरव्यू की बारी; 21 सितंबर से शुरू हो सकते हैं साक्षात्कार
September 1, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनडीए परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढियारी और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

प्रशासन की तैयारियां और जिम्मेदारियां

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने विशेष रूप से अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक समन्वयक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है, जबकि विशेष रोजगार कार्यालय के अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए समय पर पहुंचना आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *