LIVE UPDATE
Trending

CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज

बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कारोबारी संजय सिंह ने माइनिंग कारोबार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जहां आरोपी ने खुद को प्रभावशाली व्यवसायी बताते हुए महिला को अपने व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का दावा- राजीव भवन तक पहुंचाए गए 880 करोड़ रुपए; रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का दावा- राजीव भवन तक पहुंचाए गए 880 करोड़ रुपए; रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
October 13, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला का भरोसा जीता और धीरे-धीरे संबंध मजबूत किए। इसके बाद दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता का यह भी कहना है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसे धमकाता रहा और निजी बातचीत व पलों का हवाला देकर ब्लैकमेल करता रहा।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर लंबे समय तक मानसिक दबाव बनाता रहा। आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस पर बरसे रवि किशन, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार; बोले- राहुल गांधी खो चुके हैं अपना मानसिंक संतुलन
रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस पर बरसे रवि किशन, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार; बोले- राहुल गांधी खो चुके हैं अपना मानसिंक संतुलन
October 13, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ तीखे तेवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संजय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपी की लोकेशन, मोबाइल रिकॉर्ड और दिल्ली में कथित घटना स्थल से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामला संवेदनशील है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर दिल्ली और झारखंड पुलिस से भी सहयोग लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति
राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति
October 13, 2026
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर इंडिया गठबंधन के सांसदों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की पहचान और गोपनीयता बनाए रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *