LIVE UPDATE
Trending

CG-अब सरकारी स्कूल भी महंगे! छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी

Government Schools Fee Increase: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है. तर्क दिया गया है कि यह फैसला परीक्षा सामग्री, खेल सामग्री और विज्ञान प्रयोगशाला सामग्रियों की लागत बढ़ने के कारण लिया गया है. वहीं इससे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की भी टेंशन बढ़ जाएगी.

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने फीस बढ़ोतरी को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिया है. अब बढ़ी हुई फीस नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कि स्कूलों में आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों और गतिविधियों के संचालन में बढ़ती लागत को देखते हुए यह फ लिया गया है. हालांकि, इस फीस वृद्धि के बाद पैरेंट्स की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
NIA Recruitment 2026: इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर से लेकर हेड कांस्टेबल तक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी में नौकरी का मौका, जानें योग्यता और आवेदन की अंतिम तारीख
NIA Recruitment 2026: इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर से लेकर हेड कांस्टेबल तक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी में नौकरी का मौका, जानें योग्यता और आवेदन की अंतिम तारीख
October 28, 2026
NIA Recruitment 2026 Apply। NIA Recruitment 2026: सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में प्रतिनियुक्ति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब ऐसा होगा फीस स्ट्रक्चर

  • एक्टिविटी फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई.
  • गरीब छात्र सहायता कोष 10 रुपए से बढ़कर 15 रुपये हुआ.
  • साइंस क्लब फीस 20 रुपए से बढ़कर 25 रुपये हुई.
  • स्काउट गाइड फंड 50 रुपए से बढ़कर 60 रुपये हुआ.
  • खेलकूद फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई.
  • साइंस प्रैक्टिकल फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई.
  • हायर सेकंडरी एक्टिविटी फीस 50 रुपए से बढ़कर 75 रुपये हुई.
  • रेडक्रॉस फीस में कोई बदलाव नहीं, 30 रुपये रहेगी.

44 लाख से ज्यादा छात्र होंगे प्रभावित

बता दें कि प्रदेश में 56 हजार स्कूलों में लगभग 56 लाख विद्यार्थी हैं. इसमें से 44 लाख से ज्यादा विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं. ऐसे में निर्धारित शुक्ल के अनुसार अरबों का फंड सरकारी स्कूलों के पास रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
321 दिन का इंतजार, अब शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव! D.Ed अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा, 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग…
321 दिन का इंतजार, अब शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव! D.Ed अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा, 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग…
November 5, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों का आंदोलन अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *