LIVE UPDATE

पाकिस्तान को 19 रन से रौंदकर भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पुरुष टीम ने भी जीता गोल्ड; महिला टीम के बाद क्रिकेट में हुआ ‘गोल्डन डबल’

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट ने गोल्डन डबल पूरा कर लिया है। महिला टीम के बाद अब पुरुष टीम ने भी फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 192 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे मैच कल से, महिलाओं की फ्री एंट्री; स्मृति मंधाना बोलीं- नहीं बदलेगा बैटिंग का अंदाज
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे मैच कल से, महिलाओं की फ्री एंट्री; स्मृति मंधाना बोलीं- नहीं बदलेगा बैटिंग का अंदाज
October 15, 2026
Raipur Women’s T20 IND Vs ZIM. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभिषेक का तूफान, तिलक का धमाका

भारत की जीत की नींव अभिषेक शर्मा ने रखी। उन्होंने महज 28 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा ने डेथ ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन ठोक दिए। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन बनाकर भारत को 211 रन तक पहुंचाया।

192 पर थमा पाकिस्तान का पीछा

212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत लड़खड़ा गई। हसन नवाज ने 96 रन की शानदार पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में दबाव बनाए रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमों की भिड़ंत आज से: शैफाली बोलीं- हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता, निडर होकर खेलना लक्ष्य
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमों की भिड़ंत आज से: शैफाली बोलीं- हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता, निडर होकर खेलना लक्ष्य
October 16, 2026
रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शुक्रवार से रायपुर के शहीद वीर नारायण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान 20 ओवर में 192 रन ही बना सका।

महिला के बाद पुरुषों ने भी लहराया तिरंगा

भारत की इस जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का गोल्डन डबल पूरा हो गया। महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय क्रिकेट के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी।

ये खबर भी पढ़ें…
कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पावरप्ले में तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड
कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पावरप्ले में तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड
October 23, 2026
Bhuvneshwar Kumar Powerplay Record: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *