LIVE UPDATE

BJP नेता समेत तीन पर FIR; नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ‘जवान हो गई हो, घुमाकर लाता हूं’ कहने का आरोप

दशहरा मेले में छात्रा से अश्लील टिप्पणी और मारपीट का आरोप, दुपट्टा खींचने की भी शिकायत; पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा@cgnewsbox/छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा उत्सव के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता अनिल चौरसिया और उसके भाई कौशल चौरसिया ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि तीन लोगों ने छात्रा तथा उसके परिजन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। छात्रा का दुपट्टा खींचने और उसके साथ अश्लील हरकत करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

मामले में पुलिस ने अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ BJP ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, जानें किसे क्या मिला
भाजपा नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ BJP ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, जानें किसे क्या मिला
October 28, 2026
रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश स्तर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘जवान हो गई हो, चलो घुमाकर लाता हूं’—छात्रा से अश्लील टिप्पणी का आरोप

मामला कोरबा के रजगामार स्थित रावण मैदान में दशहरा पर्व के दौरान आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, 16 वर्षीय छात्रा वहां मौजूद थी। इसी दौरान कौशल चौरसिया और उसके भाई अनिल चौरसिया पर छात्रा के प्रति अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है।

शिकायत में कथित तौर पर छात्रा से यह कहने का भी जिक्र है कि वह अब जवान हो गई है और उसे घुमाकर लाया जाएगा। आरोप है कि छात्रा ने इस व्यवहार का विरोध किया और अपने चचेरे भाई को घटना की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; वेलकम डिस्टिलरी के CEO पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, शादी का झांसा, ब्लैकमेलिंग और कार से कुचलने की कोशिश का आरोप
Bilaspur News; वेलकम डिस्टिलरी के CEO पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, शादी का झांसा, ब्लैकमेलिंग और कार से कुचलने की कोशिश का आरोप
October 28, 2026
बिलासपुर, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वेलकम डिस्टिलरी के सीईओ संजू त्रिलोचन के खिलाफ एक महिला ने शारीरिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विरोध करने पहुंचे परिजन, फिर बढ़ा विवाद

बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा अपने चचेरे भाई के साथ आरोपियों के पास पहुंची। इस दौरान विवाद बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक, अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान ने गाली-गलौज और मारपीट की।

आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान छात्रा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। भीड़ के बीच उसका दुपट्टा खींचने और छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गिरफ्तार, 300 करोड़ के कथित घोटाले में 13 महीने से था फरार
BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गिरफ्तार, 300 करोड़ के कथित घोटाले में 13 महीने से था फरार
October 28, 2026
भिलाई, 28 अक्टूबर 2026। कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में भिलाई जिला भाजपा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले पुलिस चौकी पहुंचा परिवार, फिर SP से की शिकायत

रिपोर्ट के मुताबिक, परिजन शिकायत लेकर पहले रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे थे। वहां सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिवार ने बाद में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी और तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस, गिरफ्तारी के प्रयास

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने तथा मारपीट से संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *