भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
रायपुर, 12 मई 2026 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 मई को शाम 6 बजे भाजपा कोर कमेटी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अगले दिन 13 मई बुधवार को सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान विष्णु देव साय, अजय जम्वाल, किरण देव एवं पवन साय भी मौजूद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही बैठक के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव और शोक प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में इन दो तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल; एक माला में दिखे भूपेश बघेल और प्रेमप्रकाश पांडेय…कांग्रेस विधायक के कार्यक्रम में BJP सांसद विजय बघेल बने मुख्य अतिथि
October 24, 2026
भिलाई, 24 अक्टूबर 2026 । राजनीति में कभी-कभी तस्वीरें भी कई सवाल खड़े कर देती हैं। मंच साझा करने से...










