LIVE UPDATE
Trending

मुख्य डाकघर बिलासपुर के बाहर बड़ा हादसा टला, अचानक गिरा नीम का पेड़; कार क्षतिग्रस्त

बिलासपुर, 12 मंगलवार 2026। शहर के मुख्य डाकघर बिलासपुर के बाहर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पोस्ट ऑफिस के गेट नंबर-2 के पास स्थित एक पुराना नीम का पेड़ अचानक बिना हवा चले ही भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 6 बजे की है। जिस स्थान पर पेड़ गिरा, वहां आम दिनों में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। हालांकि हादसे के वक्त वहां भीड़ नहीं होने से बड़ा नुकसान टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
Bilaspur में ढाबों की आड़ में शराब का खेल! पुलिस की दबिश में 32 पाव देशी और 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, 2 संचालक गिरफ्तार
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026 | बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबों की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार मालिक रोहन तावड़कर ने बताया कि उन्होंने अपनी नई कार क्रमांक CG 10 BJ 0890 को रोज की तरह पोस्ट ऑफिस के बाहर खड़ा किया था। अचानक पेड़ गिरने से कार का पिछला कांच टूट गया और छत पूरी तरह दब गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से फिर झटका! विजय बघेल की चुनाव याचिका खारिज करने की अर्जी नामंजूर, अब आगे बढ़ेगा ट्रायल
September 17, 2026
बिलासपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों का कहना है कि डाकघर परिसर में कई पुराने और कमजोर पेड़ मौजूद हैं, जिनकी समय-समय पर जांच और छंटाई नहीं होने से इस तरह के हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से पुराने पेड़ों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड! छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में डिजिटल होगा राजस्व रिकॉर्ड, AI-OCR से होगी खोज
September 17, 2026
रायपुर | 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *