LIVE UPDATE

थाने से पुलिस अभिरक्षा में आरोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप, लापरवाही पर आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अभिरक्षा में रखे एक आरोपी के थाना परिसर से फरार होने का मामला सामने आया है। मुलमुला थाना परिसर से आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को मुलमुला थाना लाया गया था, जहां उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों की नजरों से बचकर थाना परिसर से फरार हो गया। आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था आरक्षक

प्राथमिक जांच में आरोपी की निगरानी में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी विजय पांडेय ने कार्रवाई की। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर पुलिस अभिरक्षा में रखा आरोपी थाना परिसर से किस तरह फरार होने में कामयाब हुआ और इस दौरान सुरक्षा में कहां चूक हुई।

घटना के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *