LIVE UPDATE

होटल के कमरे में प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या, फिर प्रेमी ने खुद का गला रेता; रायपुर में सनसनीखेज वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक होटल के कमरे में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइज के कमरा नंबर 401 में ठहरे एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक होटल के तृतीय तल स्थित कमरा नंबर 401 में युवक-युवती ठहरे हुए थे। युवक की पहचान कृष्ण कुमार भारद्वाज, निवासी मोहावन, दशनंतपुर गोसाई, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान रिमन मंडावी, निवासी अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़ के रूप में बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चीखें सुन होटल कर्मचारियों के उड़े होश

शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच होटल के कमरे से युवती के चीखने की आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर होटल कर्मचारी कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

स्थिति संदिग्ध लगने पर कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर झांका। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। युवक खून से लथपथ हालत में खुद का गला काट रहा था, जबकि युवती फर्श पर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल पहुंचने से पहले युवती ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने युवती रिमन मंडावी को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक कृष्ण कुमार भारद्वाज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे प्रेम संबंध, आपसी विवाद या किसी अन्य वजह की आशंका को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *