Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने सुवेंदु बंगाल, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Bengal CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सुवेंदु सीधे मंच पर मौजूद नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनका अभिवादन किया। इस दौरान पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।
राज्यपाल R. N. Ravi ने सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और NDA तथा BJP शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को बंगाल की पारंपरिक संस्कृति और राजनीतिक बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया गया।

समारोह के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी ने 98 वर्षीय वरिष्ठ BJP कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर पहुंचते ही PM मोदी ने उन्हें शॉल ओढ़ाई और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
माखनलाल सरकार 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में शामिल रहे थे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

शपथ समारोह की खास तस्वीरें

राजनीतिक हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले BJP कार्यकर्ताओं की याद में एक विशेष स्मारक बनाया गया है।
कोलकाता | ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कलाकारों ने बंगाली लोकगीत गाए












