LIVE UPDATE

श्मशान में कुत्ते का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, मच गया बवाल; पुलिस-नगर निगम जांच में जुटे, जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के एक सार्वजनिक मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और मामले की शिकायत तोरवा थाना पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक परिवार अपने पालतू कुत्ते के शव को सार्वजनिक मुक्तिधाम लेकर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उसका दाहसंस्कार किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मुक्तिधाम केवल मानव शवों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित है। उनका आरोप है कि कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से पैसों के बदले पालतू जानवरों का भी दाहसंस्कार कराया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि शहर में पहले से अंतिम संस्कार स्थलों पर दबाव है और मुक्तिधाम के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे में वहां पशुओं का अंतिम संस्कार धार्मिक मान्यताओं और व्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने नगर निगम से पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अलग स्थान या विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पशुप्रेमियों की अलग राय

वहीं, पशुप्रेमियों का कहना है कि कई परिवार अपने पालतू जानवरों को परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देना उनकी भावनाओं से जुड़ा विषय है। उनका मानना है कि सभी जीवों के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।

जांच के बाद होगा फैसला

फिलहाल यह मामला सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस और नगर निगम प्रशासन शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और भविष्य की व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पटवारियों की हड़ताल बेअसर! दो दिन में 7.62 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सरकार ने दिखाई वैकल्पिक व्यवस्था की ताकत
पटवारियों की हड़ताल बेअसर! दो दिन में 7.62 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सरकार ने दिखाई वैकल्पिक व्यवस्था की ताकत
November 18, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच धान खरीदी को लेकर सरकार ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था के सफल होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *