LIVE UPDATE

26 करोड़ का ओवरब्रिज और महीनेभर में आ गईं दरारें! भड़के विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख उच्च स्तरीय जांच की मांग

रायपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही की एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। जून 2026 में ही लोकार्पित हुए बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज में महज एक महीने के भीतर खतरनाक दरारें आ गई हैं। इस गंभीर मामले को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह बेहद सख्त रुख में नजर आ रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पहली ही बारिश में खुली पोल, पुल में आई 70 फीट लंबी दरारें

डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर जोन, नागपुर मंडल) के अंतर्गत डोंगरगढ़-राजनांदगांव रेलखंड पर प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत लगभग 26 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से इस रेल ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर में कोल डिपो पर बड़ी कार्रवाई, मां शारदा लॉजिस्टिक्स की अनुज्ञप्ति रद्द; नियमों की अनदेखी पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
जांजगीर में कोल डिपो पर बड़ी कार्रवाई, मां शारदा लॉजिस्टिक्स की अनुज्ञप्ति रद्द; नियमों की अनदेखी पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
September 19, 2026
जांजगीर। जांजगीर जिला प्रशासन ने ग्राम कन्हाईबंद स्थित मैसर्स मां शारदा लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हैरान करने वाली बात यह है कि जून 2026 में इसके लोकार्पण के ठीक बाद, 4 और 5 जुलाई को जिले में हुई भारी बारिश ने ही निर्माण की पोल खोल दी। ओवरब्रिज में लगभग 60 से 70 फीट लंबी और 15 से 20 सेंटीमीटर चौड़ी भयानक दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
निवेशकों की पहली पसंद बन रहा छत्तीसगढ़ : 18 महीनों में मिले 8 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव, जमीन पर उतरने लगीं परियोजनाएं
निवेशकों की पहली पसंद बन रहा छत्तीसगढ़ : 18 महीनों में मिले 8 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव, जमीन पर उतरने लगीं परियोजनाएं
September 19, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है, राज्य में 1 नवंबर 2024 से लागू औद्योगिक विकास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. रमन सिंह बोले- ‘लोकार्पण के कुछ ही दिनों बाद ऐसी क्षति अत्यंत चिंताजनक’

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में साफ कहा कि लोकार्पण के चंद दिनों बाद ही पुल का इस तरह क्षतिग्रस्त होना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस लापरवाही से क्षेत्र की जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।

डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री से प्रमुख रूप से ये मांगें की हैं, उच्च स्तरीय तकनीकी जांच: पूरे मामले की किसी बड़ी तकनीकी टीम से जांच कराई जाए। दोषियों पर एक्शन: निर्माण एजेंसी, ठेकेदार, कंसलटेंट (परामर्शदाता) और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। तत्काल सुरक्षा परीक्षण: ओवरब्रिज का तुरंत सुरक्षा ऑडिट (Testing) कराया जाए और आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके और आम जनता सुरक्षित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम फैसले पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर न्यायिक लड़ाई तक; बैज बोले- 13 साल बाद भी न्याय नहीं मिला
झीरम फैसले पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर न्यायिक लड़ाई तक; बैज बोले- 13 साल बाद भी न्याय नहीं मिला
September 19, 2026
रायपुर। झीरम कांड मामले में NIA के फैसले को लेकर कांग्रेस ने अब आगे की लड़ाई तेज करने का फैसला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *