LIVE UPDATE
Trending

BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया है. आगामी विधानसभा चुनावों और सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए बीजेपी आलाकमान ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है. इस बड़े फेरबदल के तहत केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की कमान अब नए चेहरों के हाथों में सौंप दी गई है.

  • दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (पूर्वी दिल्ली से सांसद और मोदी कैबिनेट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री)
  • पंजाब- केवल सिंह ढिल्लों (बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं. देश और पंजाब के एक बड़े उद्योगपति हैं)
  • हरियाणा- अर्चना गुप्ता (पानीपत जिले की अध्यक्ष रह चुकी हैं. 2020 में जिला अध्यक्षों की सूची में शामिल थीं)
  • त्रिपुरा- अभिषेक देबरॉय (गोमती जिले के माताबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में विधायक)

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा संभालेंगे कमान

देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है. पूर्वी दिल्ली से सांसद और मोदी कैबिनेट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. हर्ष मल्होत्रा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. हर्ष मल्होत्रा के कंधों पर दिल्ली में आगामी निगम और विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Breaking: अनुसूचित जाति आयोग में बड़ी नियुक्तियां, रामलाल चौहान बने अध्यक्ष; 3 सदस्य भी नियुक्त
CG Breaking: अनुसूचित जाति आयोग में बड़ी नियुक्तियां, रामलाल चौहान बने अध्यक्ष; 3 सदस्य भी नियुक्त
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग में अहम नियुक्तियां की हैं। सरकार ने रामलाल चौहान को आयोग का अध्यक्ष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनावी राज्य पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी

पंजाब की सियासत के लिहाज से भी यह फेरबदल बेहद अहम है, क्योंकि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम का समय बचा है, जिसे देखते हुए पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी के संगठन की कमान सौंपी है.

केवल सिंह ढिल्लों के सामने पंजाब में त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच बीजेपी के ग्राफ को ऊपर ले जाने की कड़ी चुनौती होगी. इसके साथ ही हरियाणा और त्रिपुरा में भी नए सांगठनिक प्रमुखों की नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics Breaking: देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! SLP खारिज, अब 31 अगस्त से हाईकोर्ट में होगी चुनाव याचिका पर सुनवाई
CG Politics Breaking: देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! SLP खारिज, अब 31 अगस्त से हाईकोर्ट में होगी चुनाव याचिका पर सुनवाई
August 26, 2026
दुर्ग-भिलाई। भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को 2023 विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *