LIVE UPDATE
Trending

बाप रे बाप! 16 बॉल में फिफ्टी, 29 में 97 रन: एक ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े इतने सारे रिकॉर्ड

SRH vs RR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल का 2012 का रिकॉर्ड तोड़ दिया (Vaibhav Sooryavanshi breaks Chris Gayle’s record), जिसमें उन्होंने 59 छक्के लगाए थे. इस सूची में आंद्रे रसेल (2019 में 52 छक्के), क्रिस गेल (2013 में 51 छक्के) और जोस बटलर (2022 में 45 छक्के) भी शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में जूनियर एशिया कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में जूनियर एशिया कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
August 7, 2026
रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के लिए खेल जगत से गर्व की खबर है। बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नॉकआउट मैच में छक्कों का नया इतिहास

प्लेऑफ मुकाबलों में वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड अन्य बल्लेबाजों के नाम था, लेकिन अब वह इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. शुभमन गिल ने 2023 में एक नॉकआउट मैच में 10 छक्के लगाए थे, जबकि रजत पाटीदार 9 छक्कों के साथ सूची में आगे थे.

सबसे ज्यादा बार 10+ छक्कों की उपलब्धि

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के कई बार लगाए हैं. उन्होंने यह कारनामा 4 बार किया है. इस मामले में वे क्रिस गेल के बराबर आ गए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा और फिन एलन भी इस सूची में शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
August 20, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज अर्धशतक और पावरप्ले में दबदबा

वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही वह उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी लगाई है. पावरप्ले में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कई बार 50+ स्कोर बनाए. इस लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर पहले और ट्रैविस हेड तीसरे स्थान पर हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का एक और बड़ा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *