LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में दो जगह आग का कहर: माचिस गोदाम और दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026। शहर में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। अशोकनगर स्थित एक माचिस गोदाम और व्यापार विहार इलाके की एक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अशोकनगर में स्थित माचिस गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग भड़क गई। गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम की दूसरी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता नहीं होने से नगर निगम की मदद से दीवार तोड़कर आग बुझानी पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
15 अगस्त से बिलासपुर में 7 हफ्ते का ‘साइबर वार’! सेल्फी से शुरू होगा जागृति अभियान, ठगी से बचाने पुलिस का बड़ा प्लान
15 अगस्त से बिलासपुर में 7 हफ्ते का ‘साइबर वार’! सेल्फी से शुरू होगा जागृति अभियान, ठगी से बचाने पुलिस का बड़ा प्लान
August 14, 2026
बिलासपुर। साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर पुलिस ने अब 7 सप्ताह का बड़ा जागरूकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं दूसरी घटना व्यापार विहार क्षेत्र में हुई, जहां माचिस और पान मसाला से संबंधित एक दुकान में तड़के करीब 4 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते पहुंचकर आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक हुआ है। आग बुझाने के दौरान एक्सीवेटर और स्काई लिफ्ट जैसी मशीनों का भी सहारा लेना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
रिटायर्ड हाईकोर्ट जज रजनी दुबे बनीं छत्तीसगढ़ RERA की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश
रिटायर्ड हाईकोर्ट जज रजनी दुबे बनीं छत्तीसगढ़ RERA की अध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश
August 15, 2026
रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर की सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण यानी RERA...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद फायर विभाग ने शहर के व्यापारियों से सुरक्षा उपायों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों में फायर एक्सटिंग्विशर समेत आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
August 15, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर राज्य सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। 7 अगस्त 2026...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *